Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब विराट कोहली तोड़ेंगे रोहित शर्मा का ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल जाने के बाद अब दूसरा मैच बुधवार को मोहाली में खेला जाएगा।

OMG: इस टी-20 मैच में केवल 63 गेंदों पर ही बन गए 310 रन

इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। अगर इस मैच में विराट कोहली 65 बना लेते हैं और रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो जाए तो विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे।

अफगानिस्तान टीम के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। वह अभी तक 88 पारियों में 2422 रन बना चुके हैं। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली भी रनों के मामले में रोहित से ज्यादा पीछे नहीं है। विराट कोहली 65 पारियों में 2369 रन बना चुके हैं।

वहीं ये दोनों भारतीय बल्लेबाज सर्वाधिक पचास या पचास प्लस की पारियां खेलने के मामले में भी एक दूसरे को पीछे छोडऩा चाहेंगे। दोनों अभी तक ऐसी 21-21 पारियां खेल चुके हैं।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, कृणाल पांड्या, सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (कप्तान), रेसी वान डेर डुसेन, तेंबा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोर्टिन, ब्युरेन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिच नोर्तजे, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और जॉर्ज लिंडे।