Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: एंब्रोस की तेज और सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगता था डर

खेल डेस्क। आज वेस्टइंडीज के दो महान क्रिकेटरों (कर्टली एंब्रोस और क्रिस गेल) का जन्मदिन है। जहां तेज गेंदबाज कर्टली एंब्रोस का सामना करने से बल्लेबाज डरते थे वहीं क्रिस गेल के सामने आने से किसी भी गेंदबाज को डर लगता था।

जन्मदिन विशेष: शादी से पहले ही पिता बन गए थे क्रिस गेल, जानिएं उनसे जुड़ी और भी रोचक जानकारियां

अपनी तेज गेंदबाज से बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले कर्टली एंब्रोस का जन्म आज ही के दिन यानी 21 सितंबर 1963 को एंटिगा के स्वेट्स गांव में हुआ था। इसमें कोई शक नहीं कि कर्टली एंब्रोस जब गेंदबाजी करते थे, तो उनकी तेजी और सटीकता से बल्लेबाजों को डर लगता था।

सदी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद ये गेंदबाज नहीं बना सका विश्व रिकॉर्ड

कर्टली एंब्रोस ने अपने 98 टेस्ट मैचों में 405 विकेट लिए हैं। उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 45 रन पर आठ विकेट रहा है। वहीं उन्होंने 176 एकदिवसीय मैचों में 225 विकेट लिए हैं। वनडे में उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 पर पांच विकेट रहा है। एंब्रोस के प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात की जाएं तो उन्होंने 941 विकेट झटके हैं।