Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पीवी सिंधू हुईं बड़े उलटफेर की शिकार, चीन ओपन का सफर हुआ समाप्त

चांग्झू
 वर्ल्ड चैम्पियन शटलर भारत की पीवी सिंधु गुरुवार को चीन ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में हार गईं। उन्हें थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवॉन्ग ने तीन गेम तक चले मुकाबले में 12-21 21-13 21-19 से हराया। ओलिंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने पहला गेम 21-12 से अपने नाम कर लिया था, लेकिन इसके बाद अगले दोनों गेम में वे हार गईं। चोचुवॉन्ग ने सिंधु को 58 मिनट में हरा दिया। सिंधु के खिलाफ उनकी ये पहली जीत है। इससे पहले वे तीनों मुकाबलों में हारी थीं।

डबल्स स्पेशलिस्ट सात्विकसाईराज रंकीरैड्डी को मेन्स और मिक्स्ड डबल्स में हार का सामना करना पड़ा। मेन्स डबल्स में सात्विक और चिराग शेट्टी की वर्ल्ड नंबर-15 जोड़ी को चौथी वरीयता प्राप्त जापान के ताकाशी कमुरा और किगो सोनोदा ने 21-19, 21-8 से हरा दिया।