Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐसा हुआ तो टूट जाएगा रोहित शर्मा को ये सपना

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस सीरीज के लिए वनडे टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को बतौर ओपनर भारतीय टीम में जगह दी गई है। जबकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 72.15 की औसत से रन बनाने वाले इस युवा क्रिकेटर को मिली भारतीय टेस्ट टीम में जगह

भले ही रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने का सपना देख रहे हो, लेकिन इस सीरीज में फार्म में चल रहे शुभमन गिल को मौका मिला तो रोहित का ये सपना टूट सकता है।

आज इस समय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करेंगे धोनी!

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज में ए टीम की ओर से खेलते हुए दोहरा शतक भी लगाया था। हाल ही में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ तीन दिवसीय टेस्ट की पहली पारी में 90 रन बनाए थे।शुभमन गिल के इसी प्रकार के प्रदर्शन को देखते हुए विराट कोहली के लिए उन्हें टेस्ट मैचों की अन्तिम एकादश से बाहर रखना आसान नहीं होगा।