Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पीवी सिंधु मैच प्वाइंट पर आकर हारीं, साइना गेम जीतकर भी मुकाबले से हटीं

नई दिल्ली
स्टार शटलर पीवी सिंधु की लय विश्व चैंपियन बनने के बाद खो सी गई है. भारत की नंबर बैडमिंटन खिलाड़ी को यहां कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है. वे अपने से निचली रैंकिंग वाली अमेरिकी खिलाड़ी से हार गईं. 24 वर्षीय सिंधु इससे पहले चाइना ओपन में दूसरे दौर में हार गई थीं. चाइना ओपन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले बी साई प्रणीत  और साइना नेहवाल की चुनौती भी पहले दौर में टूट गई. पारुपल्ली कश्यप ने जरूर अपना पहला मुकाबला जीता और टूर्नामेंट में भारत की मौजूदगी बचाए रखी.

वर्ल्ड नंबर-11 अमेरिका की बीवेन झांग ने बुधवार को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में पीवी सिंधु को 7-21, 24-22, 21-15 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. हाल ही में विश्व चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचने वाली पांचवीं सीड सिंधु ने पहले गेम को जीतकर मुकाबले में अच्छी शुरुआत की,  लेकिन बाकी के दो गेम हार गई. दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 56 मिनट तक चला. यह टूर्नामेंट इंचियोन में खेला जा रहा है.

पहला गेम जीतने वालीं पीवी सिंधु के पास दूसरे गेम में मैच प्वाइंट था. भारतीय खिलाड़ी इस मौके का फायदा नहीं उठा पाई. बीवेन झांग ने ना सिर्फ बचाया, बल्कि दूसरा गेम जीतकर खुद को बराबरी पर ला खड़ा लिया. अमेरिकी खिलाड़ी तीसरे गेम में अपने शीर्ष फॉर्म में नजर आई और बिना कोई गलती किए मुकाबले को जीत लिया. पिछले चार मैचों में सिंधु के खिलाफ झांग की यह पहली जीत है.

पीवी सिंधु की हार से आहत भारतीय प्रशंसकों को पारुपल्ली कश्यप की जीत से कुछ राहत मिली. पी कश्यप ने लू चिया हुंग को 21-16, 21-16 से हराकर पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में प्रवेश किया. यह मुकाबला 42 मिनट तक चला.