Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वॉर्नर का खराब फॉर्म जारी, आईसीसी ने उड़ाया मजाक

मैनचेस्टर 
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का एशेज सीरीज में खराब फॉर्म जारी है। उन्हें चौथे टेस्ट मैच के पहले ही दिन बुधवार को इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने बिना खाता खोले पविलियन भेज दिया। ब्रॉड ने इस एशेज में अभी तक वॉर्नर को पांच बार आउट किया है। चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी की शुरुआत से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘डेविड वॉर्नर ने ब्रॉड के साथ अपनी जंग शुरू कर दी है।’ 

जैसे ही वॉर्नर शून्य पर आउट हुए आईसीसी ने सीए के ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘यह (लड़ाई) भी अपने मुकाम तक पहुंची।’ इस सीरीज में वॉर्नर अभी तक सात पारियों में सिर्फ 78 रन बना पाए हैं। बॉल टैंपरिंग विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद वॉर्नर की यह पहली टेस्ट सीरीज है। वॉर्नर ने हालांकि हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 78 टेस्ट खेले हैं जहां उनके नाम 46.68 की औसत से 6442 रन दर्ज हैं।