खेल डेस्क। साल 2021 में आयोजित टी-20 विश्व कप तक भारत के मुख्य कोच की जिम्मेदारी निभाने के लिए रवि शास्त्री को अब बढ़ा हुआ वेतन दिया जाएगा। अगर सब कुछ सही रहा तो भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से भी ज्यादा यानी लगभग दस करोड़ रुपए सालाना वेतन मिलेगा।
अब ये दिग्गज ऑलराउंडर बना वेस्टइंडीज टीम का कप्तान, तीन साल से नहीं खेला है एक भी एक दिवसीय मैच
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रवि शास्त्री का वेतन बढऩे वाला है। उन्हें आगामी दो साल तक बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। अनुबंध के नवीनीकरण के बाद मुख्य कोच रवि शास्त्री को सालाना लगभग 10 करोड़ रुपए का वेतन मिल सकता है।
वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह द्वारा बीसीसीआई से मिलने वाले सालाना वेतन की बात की जाएं तो उन्हें हर साल क्रिकेट खेलने के लिए सात करोड़ रुपए दिए जाते हैं।
ये दो विकेटकीपर बन रहे हैं ऋषभ पंत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के लिए खतरा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, मुख्य कोच के सीटीसी में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इससे रवि शास्त्री का साल का पैकेज 9.5 से 10 करोड़ रुपए तक हो जाएगा। गौरतलब है कि पिछले माह ही रवि शास्त्री को 26 महीने के लिए एक्सटेंशन दिया गया था। इसके अनुसार वह भारत की मेजबानी में साल 2021 में होने वाले टी-20 विश्व कप तक इंडिया के मुख्य कोच बने रहेंगे।