खेल डेस्क। यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स फाइनल के रोमांचक मुकाबले में कनाडा की बियांका एंड्रेस्क्यू से मिली हार बाद अमेरिकी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने रैंपवॉक का रूख किया।
खटाई में पड़ा श्रीलंका टीम का पाकिस्तान दौरा, दस बड़े खिलाडिय़ों ने जाने से किया इंकार
अमेरिकी ओपन फाइनल के तीन दिन बाद ही सेरेना विलियम्स अपने फैशन लेबल ;एस बाय सेरेनाव विलियम्स के ताजा कलेक्शन की नुमाइश के लिए फैशन शो में रैंपवॉक करती हुई दिखाई दी। फैशन शो के दौरान सेरेना विलियम्स की गोद में दो साल की बेटी गोद में थी।
अपनी इस लकी घड़ी के साथ नडाल ने जीता 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
इस फैशन शो में दर्शकों के रूप में किम कार्दाशियां, टीवी होस्ट गेल किंग और वॉग पत्रिका की संपादक अन्ना विंतूर ने भी शिरकत की।सेरेना विलियम्स के पास 24वां ग्रैंड स्लैम का खिताब जीतकर अपना सपना पूरा करने का मौका था, लेकिन कनाडा की बियांका एंड्रेस्क्यू ने उनका ये सपना तोड़ दिया।