Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बॉलीवुड अभिनेत्री को अपनी बॉयोपिक के लिए परफेक्ट मानती हैं पीवी सिंधु, ये है बड़ा कारण 

इंटरनेट डेस्क। विश्व बैडमिंटन चैम्पियन पीवी सिंधु अपनी बॉयोपिक के लिए बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री दीपिा पादुकोण को परफेक्ट मानती है। मानें भी क्यों नहीं दीपिका पादुकोण का बैडमिंटन के साथ गहरा रिश्ता रहा है।

फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही है ये खूबसूरत सांसद, चर्चा मेंरही थी इस कारण

दीपिका पादुकोण भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके प्रकाश पादुकोण की बेटी होने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं।

बस यही कारण है कि पीवी सिंधु की बॉयोपिक में उनका किरदार दीपिका पादुकोण ही निभाएं। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की भी यही इच्छा है। एक साक्षात्कार में भी पीवी सिंधु ने दीपिका पादुकोण को बड़े पर्दे पर अपना रोल निभाते हुए देखने की इच्छा व्यक्त की थी।

रैंप पर ही दीपिका पादुकोण ने कर दिया कुछ ऐसा, देखते रह गए सभी, वीडियो हो रहा है वायरल

गौरतलब है कि जल्द ही दर्शकों को बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की बॉयोपिक देखने को मिलेगी। इस बॉयोपिक फिल्म के राइट्स एक्टर सोनू सूद ने हासिल किए हैं।