Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बल्लेबाज ने विराट कोहली से छीन लिया नम्बर वन का ताज, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

खेल डेस्क। भले ही भारतीय टीम को जमैका टेस्ट में मिली जीत के साथ ही विराट कोहली भारत के नम्बर वन टेस्ट कप्तान बन गए हो, लेकिन इस मैच की दूसरी पारी में शून्य पर आउट होने के कारण उनसे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नम्बर वन का ताज छिन गया है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर एक बार फिर से कब्जा कर लिया है। चौथे एशेज टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने वाले स्मिथ के अब आईसीसी रैंकिंग में 904 अंक हैं, जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली 903 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में तो विराट कोहली 76 रन बनाने में सफल रहे, लेकिन दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके और पहली ही गेंद पर केमार रोच पर आउट हो गए।
स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही एशेज सीरीज में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीरीज की तीन पारियों में स्मिथ ने 378 (144, 142 और 92) रन बनाए।



Herald