Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इन लीगों में देखने को मिल सकते हैं युवराज सिंह के चौके-छक्के

खेल डेस्क। इस साल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने हाल में कनाडा की ग्लोबल टी-20 लीग से विदेशी लीग में पदार्पण किया था। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने थे। अब उन्होंने टी10 लीग, बिग बैश और कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी खेलने की इच्छा व्यक्त की है।

टी-20 के बादशाह बने लसिथ मलिंगा, शाहिद आफरीदी का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में छह गेंद पर लगातार छह छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले युवराज सिंह जल्द ही टी-10 लीग से भी जुडऩे वाले हैं। लीग के आयोजक युवराज को लीग से जोडऩे के प्रयास में लगे हुए हैं। इस लीग का तीसरा सीजन अबू धाबी में 15 से 24 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

इशांत शर्मा ने तोड़ा महान ऑलराउंडर कपिल देव का ये रिकॉर्ड, बने एशिया के बादशाह

वहीं युवराज सिंह ने एक साक्षात्कार में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश के साथ-साथ कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी खेलने की इच्छा व्यक्त की थी।गौरतलब है कि अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से भविष्य में विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति मांगी थी।