Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप: भवनीश ने जीता दो स्वर्ण पदक, ट्रैप इवेंट में चीनी खिलाड़ी को पछाड़ा

मुंबई
भवनीश मेंदिरत्ता ने नौंवे एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीत लिया है। फरीदाबाद के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के भवनीश ने शनिवार को कजाख्स्तान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जूनियर मेंस ट्रैप के इवेंट में टॉप पर रहकर क्वालीफाई किया और फिर 116 अंकों के साथ चीनी खिलाड़ी ली सिवेई को हराया।
मेंदिरत्ता, विवान कपूर और विश्व कुंदु ने टीम इवेंट में गोल्ड जीता। इससे पहले शुक्रवार को कीर्ति गुप्ता ने महिलाओं की जूनियर ट्रेप इवेंट में गोल्ड जीता था.