Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वान डर डुसैन ने कहा- हम भारत पारंपरिक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट खेलने आए हैं

बेंगलुरु
भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीका की मौजूदा टीम को पिछली टीमों से कमजोर माना जा रहा है। लेकिन उसके उप कप्तान रासी वान डर डुसैन ने कहा कि वे यहां पारंपरिक दक्षिण अफ्रीकी तरीके का क्रिकेट खेलने आए हैं। श्रृंखला का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि दूसरे मुकाबले को भारतीय टीम ने सात विकेट से अपने नाम किया था। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों के साथ यहां पहुंची दक्षिण अफ्रीका की कोशिश रविवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले को जीतकर श्रृंखला को बराबर करने की होगी। डुसैन ने मैच पूर्व संध्या पर कहा, 'हमारी टीम में युवा है लेकिन हम यहां पारंपरिक दक्षिण आफ्रीकी तरीके का क्रिकेट खेलने आए हैं। अपनी तरफ से अच्छा खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।'

उन्होंने कहा, 'टीम में युवा खिलाड़ी है लेकिन हम दबकर नहीं खेलने वाले हैं। हमारी यही कोशिश होगी। आपको यह नहीं पता होता है कि नतीजा हमारे पक्ष में रहेगा या नहीं। हमें पता है यह मुश्किल होने वाला है क्योंकि भारत दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। हम उनकी चुनौती को स्वीकार कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'युवा गेंदबाजों के लिए यहां आना और ऐसे खिलाड़ियों को गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण है। लेकिन मैंने जैसा कहा, हमें चुनौती के बारे में पता है, अगर हम जीतना चाहते है तो ऐसे बल्लेबाजों से निपटना होगा।' उन्होंने कहा कि टीम को अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर की कमी खल रही है।