Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस मामले में विराट और रोहित के बीच होगी जंग 

खेल डेस्क। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा। जहां भारतीय टीम क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अपने घर में पहली जीत का स्वाद चखना चाहेगी वहीं कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच रनों की जंग देखने को मिलेगी। दोनों के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ होगी।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, डेविड वार्नर के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। वह अभी तक 88 पारियों में 2422 रन बना चुके हैं। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली भी रनों के मामले में रोहित से ज्यादा पीछे नहीं है। विराट कोहली 65 पारियों में 2369 रन बना चुके हैं।

अब धोनी के संन्यास को लेकर पत्नी साक्षी ने बोल दी ये बड़ी बात

वहीं ये दोनों भारतीय बल्लेबाज सर्वाधिक पचास या पचास प्लस की पारियां खेलने के मामले में भी एक दूसरे को पीछे छोडऩा चाहेंगे। दोनों अभी तक ऐसी 21-21 पारियां खेल चुके हैं।

भारतीय टीम घर में टी-20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत का खाता खोलने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। यहां पर दक्षिण अफ्रीका मेजबान टीम से दो मैच जीत चुकी है।