Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तो इस कारण धोनी को नहीं मिल रही है भारतीय टीम में जगह

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से ही टीम से बाहर होने के कारण उनके अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

15 साल की इस महिला क्रिकेटर ने तोड़ दिया सचिन का ये रिकॉर्ड

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता धोनी को आगामी टी-20 विश्व कप के लिए टीम का हिस्सा नहीं मानते हैं, शायद इसी कारण उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं दी जा रही है।

लेकिन धोनी को भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने की पीछे की सच्चाई कुछ और ही निकलकर सामने आ रही है। अब सामने आया है कि महेन्द्र सिंह धोनी अभी चोटिल हैं और इसी कारण से वह टीम इंडिया में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज: शीर्ष पर रहे ये पांच गेंदबाज, टीम इंडिया का केवल एक ही गेंदबाज है शामिल

एक न्यूज पेपर के अनुसार, भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की विश्व कप के दौरान पीठ की चोट बढ़ गई। इस दौरान उनकी कलाई भी चोटिल हो गई थी। इसी कारण वह भारतीय टीम में चयन के लिए उपलब्ध नहीं है।बताया जा रहा है धोनी नवंबर तक इन चोटों से उबर जाएंगे। इसके बाद वह भारतीय टीम में चयन के लिए उपलब्ध होंगे।