Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस साल पांचवें फाइनल में पहुंची कैरोलिना प्लिस्कोवा 

बीजिंग
डब्ल्यूटीए झेंगझू ओपन में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा शनिवार को गैर वरीय अजला तोमलजानोविच को 6-3 6-2 से शिकस्त देकर वर्ष में पांचवें फाइनल में पहुंची। चेक गणराज्य की 27 साल की शीर्ष वरीय खिलाड़ी को इस मैच में जीत दर्ज करने में महज 69 मिनट लगे। अब वह शनिवार को सातवीं वरीय पेट्रा मार्टिच से भिड़ेंगी जिन्होंने फ्रांस की गैर वरीय क्रिस्टिना मलादेनोविच को 6-0 6-3 से शिकस्त दी।