Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की ओर से ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले सलामी बल्लेबाज थे माधव आप्टे, आज मुंबई में ली अन्तिम सांस

खेल डेस्क। पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर माधव आप्टे आज सुबह मुम्बई में 86 साल की उम्र में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। परिवार के सदस्य ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भारत के बीच पूर्व सलामी बल्लेबाज आप्टे को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने आज सुबह छह बजकर नौ मिनट पर दम तोड़ दिया।

अब शिखर धवन ने टी-20 में बना दिया ये रिकॉर्ड

सलामी बल्लेबाज माधव आप्टे भले ही भारत की ओर से सात टेस्ट ही खेल सके हो, लेकिन उनके नाम एक उपलब्धि दर्ज है। वह किसी टेस्ट सीरीज में 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज थे। माधव आप्टे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1953 में 460 रन बनाए थे।

जन्मदिन विशेष: एंब्रोस की तेज और सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगता था डर

सलामी बल्लेबाज माधव आप्टे ने अपने टेस्ट करियर में एक शतक और तीन अर्धशतक की सहायता से 542 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 163 रन रहा। अगर उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात की जाएं तो उन्होंने 67 मैचों में छह शतक और 16 अर्धशतक की सहायता से 3336 रन बनाए। माधव आप्टे ने नवंबर 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण करने के बाद अप्रैल 1953 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टेस्ट खेला।