खेल डेस्क। भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा इन दिनों अपने नए रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।
भारत की ओर से ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले सलामी बल्लेबाज थे माधव आप्टे, आज मुंबई में ली अन्तिम सांस
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अनम भी अपनी बहन सानिया की राह पर चलते हुए क्रिकेट परिवार से जुड़े एक युवक को डेट कर रही है।
यह युवक और कोई नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का बेटा असद है। अनम और असद की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर होती रहती है। सानिया की बहन अनम ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें उनके पीछे Bride To Be लिखा हुआ था।
अब शिखर धवन ने टी-20 में बना दिया ये रिकॉर्ड
इसके साथ ही अनम और असद की शादी के कयास लगने शुरू हो गए हैं। इससे यही अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों जल्द ही विवाह करने वाले हैं।हालांकि शादी को लेकर दोनों ही परिवारों की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।