इंटरनेट डेस्क। किसी भारतीय लडक़ी से प्यार करने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की सूची में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। वह खिलाड़ी और कोई नहीं कंगारू टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं।
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट में बने ये बड़े भारतीय रिकॉर्ड
मीडिया में चल रही रही खबरों की मानें तो ग्लेन मैक्सवेल भारतीय मूल की एक लडक़ी को पिछले दो साल से डेट कर रहे हैं। कंगारू ऑलराउंडर मैक्सवेल भारतीय मूल की विनी रमन के साथ रिलेशनशिप में है।खबरें यहां तक है कि मैक्सवेल इस भारतीय मूल की लडक़ी से शादी भी करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक दोनों की शादी के बारे में फैसला नहीं हुआ है।
अब इन लीगों में देखने को मिल सकते हैं युवराज सिंह के चौके-छक्के
जो ही हो मैक्सवेल अगर विनी रमन के साथ शादी करते है तो वह भारतीय मूल की लडक़ी के साथ शादी करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले कंगारू टीम के तेज गेंदबाज शॉन टेट भारतीय मूल मासूम सिंघा से साल 2014 में विवाह कर चुके हैं। बताया जा रहा है है कि पेश से फार्मासिस्ट विनी रमन को मैक्सवेल के साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के अवॉर्ड कार्यक्रम में स्पॉट किया गया था।