Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खटाई में पड़ा श्रीलंका टीम का पाकिस्तान दौरा, दस बड़े खिलाडिय़ों ने जाने से किया इंकार

खेल डेस्क। श्रीलंका क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा सुरक्षा कारणों से अधर झूल में पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि इस दौरे पर जाने वाली श्रीलंकाई टीम के दस बड़े खिलाडिय़ों ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। यह खबर पाकिस्तान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

अपनी इस लकी घड़ी के साथ नडाल ने जीता 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

श्रीलंका के जिन खिलाडिय़ों ने पाकिस्तान के इस दौरे पर जाने से मना किया है उनमें उसके सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा, ऑलराउंडर तिसारा परेरा और पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल भी शामिल हैं। इन तीनों क्रिकेटरों के अलावा निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजया डी सिल्वा, अकिला धनंजया, सुरंगा लकमल और दिमुथ करुणारत्ने ने भी पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ओपनिंग करेंगे रोहित शर्मा, इस क्रिकेटर पर गिरेगी गाज!

इन सभी क्रिकेटरों ने ये कहते हुए पाकिस्तान में टी-20 और एकदिवसीय सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया कि उन्हें पाकिस्तान में अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा है।

गौरतलब है साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर हुए आतंकी हमले में कई क्रिकेटर घायल हो गए थे। जब खिलाड़ी लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम जा रहे थे उसी समय आतंकवादियों ने उनकी बस पर गोलियां चला दी थी। इस घटना में छह श्रीलंकाई क्रिकेटर घायल हो गए थे।