Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐसा हुआ तो बीच में ही छोडऩा पड़ेगा रवि शास्त्री को मुख्य कोच का पद

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री के पद पर बने रहने को लेकर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। टी-20 विश्व कप 2021 तक टीम इंडिया के दोबारा कोच बने शास्त्री शास्त्री की नियुक्ति पर अब खतरा मंडराने लगा है।

पहली बार होगा इस लीग का आयोजन, जयपुर करेगा मेजबानी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एथिक्स ऑफिसर जस्टिस डीके जैन ने 28 सितंबर को सीएसी को हितों के टकराव के मामले में नोटिस भेजा है। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी को नोटिस का जवाब 10 अक्टूबर तक देना है। अगर सीएसी हितों के टकराव के मामले में दोषी पाए जाते हैं तो भारत के पूर्व क्रिकटर रवि शास्त्री को एक बार फिर से नियुक्ति की प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।

अवसाद से परेशान इस क्रिकेटर ने केवल 30 साल की उम्र में ही ले लिया संन्यास, अपनी टीम को दो विश्व कप जिताने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

कपिल देव के साथ अंशुमन गायकवाड़ और भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी की सीएसी कमेटी ने ही रवि शास्त्री का भारत के मुख्य कोच के रूप में चयन किया था। अगर ये कमेटी इसकी दोषी पाई जाती है तो नई समिति द्वारा कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया फिर से दोहराई जाएगी। इसी बीच शांता रंगास्वामी ने सीएसी के सदस्य और भारतीय क्रिकेटर संघ के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।