Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री करती है रोहित शर्मा को बेहद पसंद, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाडिय़ों में शामिल हैं। एक दिवसीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। इसी साल हुए आईसीसी विश्व कप में रोहित शर्मा ने पांच शतक लगाकर अपने प्रशंसकों की संख्या में इजाफा कर लिया है।

संजय दत्त के साथ इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे धोनी!

रोहित शर्मा को उनके क्रिकेट प्रशसंक नहीं, बल्कि बॉलीवुड के स्टार कलाकार भी पसंद करते हैं। इनमें अब बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल का नाम भी जुड़ गया है।

अजय देवगन की फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली काजल अग्रवाल ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया वह भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को बहुत ही पसंद करती है।

इस बल्लेबाज ने सीपीएल में लगा दिया सबसे तेज अर्धशतक, टूटने से बच गया युवराज का ये रिकॉर्ड

अक्षय कुमार के साथ स्पेशल 26 में अभिनय कर चुकी काजल अग्रवाल ने इस दौरान बताया वह रोहित शर्मा को ट्विटर पर भी फॉलो करती हैं। गौरतलब है कि रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।