Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान टीम के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। अफगानिस्तान की टीम और उसके खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट की सबसे कमजोर टीमों में शूमार अफगानिस्तान टीम ने टी-20 क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

स्मिथ ने गूच और लारा का रिकॉर्ड तोड़ा, गावस्कर के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

मोहम्मद नबी की विस्फोटक अर्धशकीय पारी के बाद मुजीब उर रहमान की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में रविवार को बांग्लादेश को 25 रन से शिकस्त दी।

इस जीत के साथ ही इस टीम ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। अफगानिस्तान टीम की टी-20 क्रिकेट में यह लगातार 12वीं जीत थी। हालांकि इस टीम में अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया। इससे पहले इसने लगातार 11 टी-20 मैचों में जीत दर्ज की थी।

अब इस मामले में विराट और रोहित के बीच होगी जंग

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के नाम भी बिना हारे लगातार 12 मैच जीतने का रिकॉर्ड है, लेकिन उसका एक मैच टाई हो गया था। बांग्लोदश के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में मोहम्मद नबी ने नाबाद 84 रन बनाए। जबकि रहमान ने 15 गेंदों पर चार विकेट लेकर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी। नबी ने अपनी पारी में केवल 54 गेंदों का सामना किया। इसमें उन्होंने तीन चौके और सात छक्के लगाए।