Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फेडरर ने दर्द को हार के लिये बहाना नहीं बनाया 

न्यूयार्क
अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव से हारने का रोजर फेडरर को मलाल है लेकिन पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द से जूझ रहे इस धुरंधर ने हार के लिये इसे जिम्मेदार नहीं ठहराया । पिछले सातों मुकाबलों में दिमित्रोव को हराने वाले फेडरर पहला और तीसरा सेट जीतने के बावजूद पांच सेटों का मुकाबला हार गए । पांच बार के अमेरिकी ओपन चैम्पियन को पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण आखिरी सेट से पहले मेडिकल टाइम आउट लेकर कोर्ट से बाहर भी गए । उन्होंने हालांकि कहा कि वह चोट के कारण नहीं हारे । उन्होंने कहा ,‘‘ पूरे समय मुझे दर्द हो रहा था लेकिन इसके बावजूद मैं खेल पा रहा था । मैं इस वजह से नहीं आ रहा । आज का दिन ग्रिगोर का था ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैने अपनी ओर से पूरी कोशिश की । दर्द इतना भी नहीं था कि मैं कोर्ट छोड़ दूं । ग्रिगोर मुझसे बेहतर खेला।’’ फेडरर ने कहा ,‘‘ मुझे दुख है कि मैं अच्छी शुरूआत के बावजूद उस लय को कायम नहीं रख सका। एक मौका हाथ से निकल गया ।’