Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शमी को कोर्ट से राहत, अरेस्ट वॉरंट पर लगी रोक

कोलकाता 
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पश्चिम बंगाल की जिला अदालत से आज राहत मिल गई। कोर्ट ने उनके अरेस्ट वॉरंट पर रोक लगा दी है। शमी अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा दायर किए गए घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी हैं। पिछले सप्ताह कोर्ट ने शमी और उनके भाई हासिद अहमद के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया था। कोर्ट ने अपने इस आदेश में उन्हें 15 दिन के भीतर उन्हें सरेंडर करने को कहा था। शमी के वकील सलीम रहमान ने बताया कि सोमवार को अलीपुर डिस्ट्रिक्ट जज राय चट्टोपध्याय ने शमी के अरेस्ट वॉरंट पर रोक लगा दी है। इस केस की अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी। 

बता दें शमी की पत्नी हसीन जहां ने पिछले साल उनके खिलाफ मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। दोनों के तलाक का मुकदमा भी कोर्ट में चल रहा है। पिछले साल जब पत्नी-पत्नी के संबंधों में खटास पड़ी थी, तब हसीन जहां ने शमी पर करप्शन और मैच फिक्सिंग के भी गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बीसीसीआई की जांच कमिटी ने शमी को इन आरोपों से क्लीन चिट दे दी थी और अपनी जांच में हसीन जहां के आरोपों को बेबुनियाद पाया था। शमी ने हसीन जहां के इन सभी आरोपों को झूंठा बताया है और कहा है कि उनकी मानहानि करने के उद्देश्य से उन पर यह सब आरोप लगाए जा रहे हैं।