Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे के लिए विराट कोहली दिल्ली की संभावित टीम में शामिल

नई दिल्ली 
24 सितम्बर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रोफी के लिए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, इशांत शर्मा और विकेटकीपर ऋषभ पंत जैसे सीनियर खिलाड़ियों को दिल्ली की 50 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया है। डीडीसीए ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। डीडीसीए ने अपने ट्विटर पर 50 सदस्यीय टीम की सूची पोस्ट की है। इसमें कोहली, धवन, इशांत और पंत के नाम शामिल हैं। धवन को छोड़कर तीनों खिलाड़ी इस समय वेस्ट इंडीज दौरे पर हैं, जहां वे मेजबान टीम के साथ टेस्ट मैच खेल रहे हैं। 

डीडीसीए की सीनियर चयन समिति ने इन खिलाड़ियों का चयन किया है और अब इन्हें फिरोजशाह कोटला मैदान में मुख्य कोच के.पी. भास्कर को रिपोर्ट करने को कहा गया है। दिल्ली की टीम विजय हजारे ट्रोफी के पिछले संस्करण में उपविजेता रही थी। टीम को फाइनल में मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था।