खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें किसी भी बल्लेबाज द्वारा तोडऩा आसान नहीं होगा। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाजों में शूमार क्रिस गोल का आज जन्मदिन है।
सदी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद ये गेंदबाज नहीं बना सका विश्व रिकॉर्ड
उनका जन्म आज ही के दिन यानी 21 सितंबर, 1979 को जमैका में हुआ था। बचपन में भले ही क्रिस गेल की डिमांड्स पूरी नहीं होती हो, लेकिन आज वह लग्जरी लाइफ जीते हैं।अपनी प्लेब्वॉय इमेज, महंगी कारों और पार्टियों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल की नेट वर्थ लगभग 250 करोड़ है।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 750 विकेट लेने के बावजूद इस क्रिकेटर को नहीं मिली भारतीय टीम में जगह
टी-20 क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड बना चुके क्रिस गेल का जमैका की पहाडिय़ों में आलीशान बंगला है। क्रिस गेल के बारे में एक बात शायद आपको पता नहीं हो, वह शादी से पहले ही पिता बन गए थे। गेल अपनी गर्लफे्रंड नताशा के साथ लिव-इन में रहते थे। नताशा ने शादी से पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, हालांकि बाद में गेल ने नताश के साथ विवाह कर लिया।