Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज इस समय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करेंगे धोनी!

खेल डेस्क। भारत को अपनी कप्तानी में दो विश्व कप जितवाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी आज शाम सात बजे अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। इस बात का दावा सोशल मीडिया पर चल बातों से हो रहा है।

बल्ले पर कंपनी का स्टीकर लगाने के लिए साल के इतने करोड़ रुपए लेते हैं कोहली, धोनी, रोहित और धवन

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की ये खबरें इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आज शाम संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के उस ट्वीट के बाद फैली है, जिसमें उन्होंने धोनी के साथ खुद की फोटो डाली है।

ये हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पांच शीर्ष गेंदबाज, एक भी भारतीय नहीं है शामिल

इस फोटो में वह धोनी के सजदे में झुके हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ विराट ने कैप्शन डाला कि ये गेम मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा, विशेष रात, इस व्यक्ति ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह भगाया।

अब इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास लेने की अटकलें लगनी शुरू हो गई। वैसे भी धोनी क्रिकेट में अपने फैसले से हमेशा चौंकाते रहते हैं।