Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार पहली गेंद पर हुए DUCK 

 नई दिल्ली 
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली  टेस्ट क्रिकेट में रविवार (1 सितंबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथी बार टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए। विराट कोहली को केमर रोच ने पहली गेंद पर आउट कर दिया। उससे पहले वह केएल राहुल को आउट कर चुके थे। यानि उन्होंने दो लगातार गेंदों पर दो विकेट लिए। दोनों आइडेंटिकल डिलीवरी थी। दोनों गेंदें ऑफ स्टंप के बाहर निकल रही थीं, बल्ले का किनारा लेकर, लेकिन रोच अपनी पहली हैट्रिक लेने से चूक गए। 

केमार रोच तीसरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे को आउट नहीं कर पाए। रोच टेस्ट क्रिकेट में 193 विकेट लेकर 9वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। बता दें इससे एक दिन पहले ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी हैट्रिक ली थी।