नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर पर जल्दी ही फुटबॉल फीवर का खुमार छाने वाला है। एंबीएंस ग्रुप हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रेट इंडियन फुटबॉल एक्शन (HT GIFA) इस टूर्नामेंट का पांचवे सीजन का आयोजन करने जा रहा है और इसका उद्घाटन बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार करेंगे। बालीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार खेल प्रेमी भी हैं। यह दर्शकों को प्रेरित करने के लिए एचटीफजीआईएफए के खिलाड़ी कंटेस्ट (#HTGIFAKeKhiladi contest) में विजेताओं से मिलेंगे।
इस टूर्नामेंट के लिए इस सीजन में 1750 टीमों ने अपना पंजीकरण कराया है। 450 टीमों ने दो सप्ताह संघर्ष किया और वे प्री क्वालीफायर्स में बाहर हो गईं। नाक आउट टीमों 1.57 लाख वोट मिले ताकि उन्हें दोबारा मौका दिया जा सके। इनमें से 50 टीमें अब लीग में शामिल हैं। इसके उद्घाटन में दिल्ली स्थित हिन्दी बैंड अस्तित्व शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है। वेस्टर्न और सेमी क्लॉसिकल डांस ग्रुप सूरज का जेनेथ डांस ट्रूप और डीजे सुमित सेठी यह सुनिश्चित करेंगे कि यह शाम शानदार हो। टीवी कलाकार रित्विक धनजानी ओपनिंग सेरेमनी की मेजबानी करने के लिए बैक स्टेज पर रहेंगे।
खिलाड़ी कुमारे के सबसे बड़े फैन ने एचटीजीफा कांटेस्ट में भाग लिया और सोशल मीडिया पर फुटबॉल ट्रिक्स पर एक वीडियो अपलोड किया। अब तीन लकी भाग लेने वाले सुपर स्टार अक्षय कुमार से मिल पायेंगे। जनकपुरी के रहने वाले अभय कुमार ने कहा, मैं फुटबॉल का फैन हूं, मेरे लिए एचटी जीफा बहुत अहम है।
आज (28 सितंबर) ओपनिंग सेरेमनी है, लेकिन मैं शांत नहीं रह पा रहा हूं। लेकिन इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें मेरे पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार भी होंगे। मेरे लिए उन्हें देख पाना किसी सपने के पूरे होने जैसा होगा।