Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्रंप ने जाहिर की मुंबई में NBA देखने आने की इच्छा, PM मोदी ने दिया न्योता

ह्यूस्टन    
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुम्बई में होने वाली एनबीए बास्केटबॉल प्रतियोगिता को देखने के लिए भारत आने की इच्छा व्यक्त की है। साथ ही ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि क्या उन्हें निमंत्रण है? ट्रंप ने “हाउडी, मोदी” कार्यक्रम में एनआरजी स्टेडियम में करीब 50 हजार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष अपनी यह मंशा जाहिर की।

उन्होंने कहा, ''आने वाले सप्ताह मुम्बई में एनबीए बास्केटबॉल प्रतियोगिता होने वाली है। यह भारत में ऐसा पहला एनबीए बास्केटबॉल गेम होगा।'' उन्होंने मोदी से पूछा, '' क्या मैं इसमें निमंत्रित हूं।'' ट्रंप ने कहा, ''मैं आ सकता हूं। सतर्क रहें (ध्यान दें), मैं आ सकता हूं।'' बता दें कि एनबीए बास्केटबॉल गेम मुंबई में 4 और 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके बाद अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति को सपरिवार भारत आने का न्योता दिया। इससे पहले इस कार्यक्रम में मोदी ने ट्रंप की जमकर प्रशंसा की और उन्हें व्हाइट हाउस में 'भारत का मित्र करार दिया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। ट्रंप और मोदी ने एक-दूसरे को गले लगाया और वे इस ऐतिहासिक अवसर का उत्सुकता से इंतजार कर रहे समूह का हाथ हिला कर अभिवादन करते हुए मंच की तरफ बढ़े। यह पहली बार था जब ट्रंप और मोदी ने साथ मंच साझा किया और रिकॉर्ड 50,000 भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया।

ट्रंप ने एक संक्षिप्त ट्वीट किया, “अमेरिका भारत से प्रेम करता है।” उन्होंने ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम के जोशपूर्ण माहौल को “अद्भुत” बताया।