Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

OMG: इस टी-20 मैच में केवल 63 गेंदों पर ही बन गए 310 रन

खेल डेस्क। स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच डबलिन में खेले टी-20 मैच में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से कुल 63 बाउंड्री लगीं। जिसने में 29 छक्के और 34 चौके शामिल थे। स्कॉटलैंड की ओर से 37 और नीदरलैंड की ओर से 26 बाउंड्री लगी।

अफगानिस्तान टीम के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में नीदरलैंड निर्धारित ओवर में सात विकेट पर केवल 194 रन ही बना सकी। मैच में स्कॉटलैंड की ओर से सबसे ज्यादा जॉर्ज मुनसे ने नाबाद 127 रन बनाए।

स्मिथ ने गूच और लारा का रिकॉर्ड तोड़ा, गावस्कर के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

स्कॉटलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज मुनसे और कप्तान काइल कोइजर ने पहले विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की। यह अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट की पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। मुनसे ने शतकीय पारी में पांच चौके और 14 छक्के लगाए वहीं कोइजर (89) ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए।