Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने कर दिया ऐसा, जो टेस्ट क्रिकेट के 142 साल के इतिहास में नहीं हुआ था पहले

खेल डेस्क। भारतीय टीम की ओर से पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा ने एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने शतक लगाकर ये विश्व कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करवाया है। रोहित शर्मा ने अपनी दूसरी पारी में भी 127 की शतकीय पारी खेली।

जब अंडरवियर के अंदर टिशू डालकर बल्लेबाजी कर सचिन ने दिलाई भारत को जीत

इसके साथ ही पहली पारी में 176 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा बतौर ओपनर अपने पहले ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के एक पहले बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट के 142 साल के इतिहास में ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ था।

सचिन के बल्ले से खेली थी आफरीदी ने वनडे क्रिकेट की सबसे तूफानी पारी, बनाया था ये विश्व रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस मैच की दूसरी पारी में 127 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 149 गेंदों का सामना करते हुए दस चौके और सात छक्के लगाए। इस मैच में उन्होंने कुल 13 छक्के लगाए।

रोहित शर्मा एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले छठे क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे ऐसा कर चुके हैं।