Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फेडरर 17वीं बार बासेल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

बासेल
रोजर फेडरर ने बुधवार को राडू एल्बोट पर एकतरफा जीत के साथ 17वीं बार स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अपने घरेलू टूर्नामेंट में फेडरर की यह लगातार 17वीं जीत है। नौ बार के चैंपियन फेडरर ने 9000 दर्शकों की मौजूदगी में एल्बोट को 63 मिनट में 6-0, 6-3 से हराया। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी फेडरर क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को स्टेन वावरिंका और फ्रांसेस टियाफो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।