दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स को क्रिकेट की दुनिया में मिस्टर 360 के नाम से पुकारा जाता है। डिविलियर्स की आतिशी पारी के आगे गेंदबाज कई बार नतमस्तक हो चुके हैं।
डिविलियर्स की आतिशी पारी की चपेट में साल 2015 में वेस्टइंडीज के गेंदबाज आए थे। 18 जनवरी 2015 को जोहान्सबर्ग में खेले गए वनडे में इस प्रोटियाज बल्लेबाज ने महज 19 मिनट में अर्धशक जड़ दिया था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने मैदान पर छक्कों की बरसात करते हुए 149 रन की पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डिविलियर्स ने महज 19 मिनट में 16 गेंद का सामना करते हुए 3 चौके और 5 छक्के की मदद से अर्धशतक बना डाला।
वही इससे पहले सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम पर दर्ज था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1996 में 17 गेंद पर 50 रन बनाने का कारनामा अंजाम दिया था।
दोस्तों डिविलयर्स ने इस पारी में मात्र 31 गेंदो में ही शतक जड़ा था जो कि एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कोरी एंडरसन(36 गेंद में 100 रन) का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था।
Herald