Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ज्योति यादव अंडर 23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली
भारत की ज्योति यादव विश्व अंडर 23 कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई जिन्होंने मोलदोवा की मारिया लियोरडा को 50 किलोवर्ग में हराया।

इससे पहले उन्होंने बेलारूस की तत्सियाना याफ्रेमेनका को 6-1 से मात दी थी। अब ज्योति का सामना जापान की किका कगाता से होगा।

भारत की रानी राणा को अमेरिका की डोमिनिक ओलिविया पारिश ने 6-0 से हराया। वहीं सुमन को चीन की यिंगिग वांग ने 6-4 से शिकस्त दी। पूजा यादव 59 किलोवर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त टियाना ग्रेस केनेट से 2-6 से हार गई।

इससे पहले रविंदर ने 61 किलोवर्ग में यूरोपीय चैम्पियन आर्मेनिया के अर्सेन एच को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।