दोस्तों भारतीय सेना में जाना हर किसी का लक्ष्य होता है। जिस तरह से सैनिक दिन रात बॉर्डर पर तैनात रहकर हमारी रक्षा करते है वह काफी सराहनीय है। दोस्तों आज हम बात करेंगे उन 3 क्रिकेटरों के बारे में जो सेना में कार्यरत है।
1. महेंद्र सिंह धोनीआपको बता दे कि धोनी बचपन से ही भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते थे। अक्सर उन्हें भारतीय सैनिकों के साथ बॉर्डर पर देखा जाता है। अभी हाल ही में धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे से दूर रहकर दो महीने सेना के साथ ट्रेनिंग करने का फैसला लिया था। 2011 विश्व कप जीतने के बाद प्रादेशिक सेना ने धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानक उपाधि से सम्मानित किया था।
2. कपिल देवभारत को पहली बार विश्व कप विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव को दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में गिना जाता है। कपिल देव को भारतीय सेना में मानद उपाधि हासिल है। कपिल प्रादेशिक सेना ने साल 2008 में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी थी।
3. सचिन तेंदुलकरभारतीय क्रिकेट में भगवान का दर्जा हासिल कर चुके सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड है। वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन भी सचिन के नाम ही हैं। सचिन साल 2010 में भारती वायु सेना ने ग्रुप कैप्टन की उपाधि से नवाजा गया था।
Herald