Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुलतान जोहोर कप: भारतीय जूनियर टीम ने मलेशिया को 4-2 से हराया

नई दिल्ली    
गत उपविजेता भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने नौंवें सुलतान जोहोर कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत करते हुए शनिवार को मेजबान मलेशिया को 4-2 से हरा दिया। भारत की जीत में प्रताप लाकड़ा ने 19वें और 33वें मिनट में दो गोल दागे जबकि टीम के अन्य गोल शिलानन्द लाकड़ा ने 39वें और उत्तम सिंह ने 60वें मिनट में किये।

मलेशिया की तरफ से मुहम्मद हसन (8) और मुहम्मद ज़ैनुद्दीन (9) ने गोल किये। भारत ने पहले नौ मिनट में दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और चार गोल दागकर मैच जीत लिया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से रविवार को होगा।