Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है क्रिकेट के 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन, नंबर 1 को तोड़ना सबसे कठिन!

कुछ रिकॉर्ड्स को टूटने में लंबा वक्त लगता है तो कुछ रिकॉर्ड एक मैच भी नहीं टिक पाते। जब रिचर्ड हैडली ने 431 विकेट लेकर टेस्ट में एक कीर्तिमान स्थापित किया था तब शायद किसी ने नही सोचा होगा कि उनका रिकॉर्ड कोई तोड़ पाएगा। लेकिन कपिल देव ने 434 विकेट लेकर हैडली के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

दोस्तों क्रिकेट में रोज नए रिकॉर्ड्स बनते है वही कुछ रिकॉर्ड टूटते भी है। आज हम बात करेंगे क्रिकेट के कुछ ऐसे रिकॉर्ड के बारे में जिन्हें तोड़ना लगभग असंभव है।

1. डॉन ब्रेडमैन का 99.94 का औसत:

डॉन ब्रैडमैन क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज है जिनका औसत 99.94 का था। दोस्तों अभी तक से कोई भी बल्लेबाज इस औसत के आस-पास भी नही पहुंच पाया है। यह रिकॉर्ड शायद अब कोई भी बल्लेबाज नही तोड़ सकता।

2. जिम लेकर का एक टेस्ट में 19 विकेट:

जिम लेकर ने एक टेस्ट में 19 विकेट लेकर क्रिकेट का एक ना टूटने वाला कीर्तिमान बनाया था। ये रिकॉर्ड अभी भी जिम लेकर के नाम ही है। हालांकि अनिल कुंबले ने उनके एक पारी में 10 विकेट चटकाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी लेकिन एक टेस्ट में उनके सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के उनके रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए थे।

3. मुरलीधरन के 800 विकेट:

श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के 800 टेस्ट विकेटों रिकॉर्ड भी उन रिकॉर्ड्स की लिस्ट में शामिल है जिनका टूटना लगभग असंभव है। मुरली ने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट चटकाए थे।

4. ब्रायन लारा के एक पारी में 400 रन:

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम है। लारा ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 400 रन बनाकर इतिहास रच दिया था।

5. युवराज का सबसे तेज अर्धशतक: 

युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का कारनामा अंजाम दिया था। मौजूदा दौर के किसी भी खिलाड़ी के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना लोहे के चने चबाने जैसा ही है।

दोस्तों आपके अनुसार इनमें से कौन सा विश्व रिकॉर्ड कभी भी नही टूट सकता। कमेंट करके जरूर बताएं।



Herald