इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने हाल ही में बढ़ी हुई दाढ़ी और गले में सोने की मोटी चेन के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। प्रवीण ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- जब मैंने संजू बाबा को काफी सीरियसली लिया... ये देख मां 50 तोला..।' दरअसल, यह तेज गेंदबाज 2018 में अंततराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर में वनडे मैच खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले प्रवीण ने अपना आखिरी मुकाबला 30 मार्च 2012 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। प्रवीण ने अपने अंततराष्ट्रीय करियर में छह टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले। इस तेज गेंदबाज ने छह टेस्ट में 27, वन-डे में 77 और 10 टी-20 में आठ विकेट झटके थे।
BCCI में अब चलेगी 'दादागीरी'.. सौरव गांगुली होंगे अध्यक्ष ! महिला ने दिया 6 किलो की बच्ची को 'जन्म'.. देखने वालों की लगी भीड़ ! ...फिर से गोविंदा ने इस महिला के साथ की दोबारा शादी ! जमीन विवाद में चले लाठी डंडे, वृद्ध महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा