खेल डेस्क। तीन साल से अधिक समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अब जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। मार्च, 2016 में अपना अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हरभजन सिंह इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड लीग में खेलने के लिए संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
मुकेश अंबानी, अमिताभ, सचिन और अक्षय के घर आता है इस ब्रांड का दूध! कीमत जानकार चौंक जाएंगे आप
इस भारतीय स्टार स्पिन गेंदबाज का नाम इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड लीग के ड्राफ्ट में शामिल होने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। सीसीआई के नियमों के अनुसार इस लीग में खेलने के लिए हरभजन को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना होगा। हाल ही में युवराज सिंह ने भी कनाडा लीग में खेलने के लिए ऐसा ही किया था।
भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के दूसरे दिन लगी कीर्तिमानों की झड़ी, बन गए इतने रिकॉर्ड
हरभजन सिंह भारत की ओर से अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में 711 विकेट हासिल कर चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 417 और एक दिवसीय क्रिकेट में 269 और टी-20 में 25 विकेट लिए हैं।