Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- BCCI के बिना ICC कुछ भी नहीं

नई दिल्ली
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय बोर्ड के बिना इस वैश्विक संस्था की कोई प्रासंगिकता नहीं है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ठाकुर संसद खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण समारोह के सिलसिले में यहां आए थे। उनके भाई अरुण धूमल अभी बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं।

ठाकुर ने कहा, ‘बीसीसीआई के बिना आईसीसी की कोई प्रासंगिकता नहीं है क्योंकि इससे उसे अपने कामकाज के संचालन के लिए 75 प्रतिशत का अनुदान मिलता है।’ उन्होंने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की अगुआई में बीसीसीआई आईसीसी के सामने यह मुद्दा उठाएगा। ठाकुर ने कहा कि अरुण का बोर्ड कोषाध्यक्ष बनना राज्य के लिए गर्व की बात है।

45 वर्षीय ठाकुर फिलहाल बोर्ड के किसी भी मामले से सीधे तौर पर नहीं जुड़े हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कुछ मसलों पर बीसीसीआई का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार हैं।