इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली BCCI के नए अध्यक्ष होंगे। टीम इंडिया के कप्तान रह चुके गांगुली के लिए यह राह आसान नहीं थी वैसे ही उनका अध्यक्ष के चुने जाने को लेकर बहुत ड्रामा भी हुआ। लेकिन अंत समय में गांगुली के नाम पर मुहर लग गई। कहा जा रहा है कि गांगुली आज ही अध्यक्ष पद का नामांकन भरेंगे। खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि अब 23 अक्टूबर को होने वाली BCCI की वार्षिक बैठक का आयोजन नहीं किया जाएगा।
महिला ने दिया 6 किलो की बच्ची को 'जन्म'.. देखने वालों की लगी भीड़ !
रविवार को मुंबई के एक होटल में BCCI के सभी सदस्यों की मीटिंग में इस बारे में फैसला लिया गया। बैठक में गांगुली के चयन को लेकर जद्दोजहद वाली स्थिति रही। मीटिंग में BCCI के नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति को लेकर शुरुआत में थोड़ा ड्रामा हुआ।
दरअसल, इस फैसले को लेकर BCCI के सदस्य दो गुट बंटे थे, जिनमें एक अनुराग ठाकुर और दूसरा गुट एन श्रीनिवासन का था। दोनों पक्ष अपने-अपने उम्मीदवार को BCCI का अगला प्रेजिंडेट नियुक्त करने को लेकर जोर लगा रहे थे। हालांकि, अंत में सौरभ गांगुली के नाम पर सहमति बन गई।
...फिर से गोविंदा ने इस महिला के साथ की दोबारा शादी ! जमीन विवाद में चले लाठी डंडे, वृद्ध महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा