Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI बॉस बनते ही सब काम छोड़ देंगे गांगुली, सिर्फ जारी रहेगी ‘दादागीरी’

 
कोलकाता 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली रांची में 19 अक्टूबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में जाना चाहते थे, लेकिन इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की शुरुआत के कारण वह टेस्ट मैच में शिरकत नहीं कर पाएंगे. आईएसएल का छठा संस्करण 20 अक्टूबर से केरल में होने वाले उद्घाटन मैच के साथ शुरू हो रहा है और गांगुली को इस समारोह के लिए केरल में रहना है.

गांगुली ने कहा, 'मैं रांची जाना चाहता था, लेकिन मेरे पास समय नहीं है, क्योंकि मुझे इंडियन सुपर लीग के आगामी सीजन का उद्घाटन करना है. मैं अब आईएसएल का चेहरा हूं और मैंने उनके साथ शूटिंग भी की है, इसलिए केरल में होने वाले उद्घाटन समारोह में मैं शिरकत करूंगा.' मैच 19 से 23 अक्टूबर तक चलेगा, लेकिन गांगुली कोच्चि के बाद सीधे मुंबई जाएंगे, क्योंकि वह 23 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभालेंगे.

 
गांगुली ने साथ ही बताया कि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर पद से इस्तीफा दे दिया है, वह हालांकि रियलिटी शो दादागीरी के लिए शूटिंग करना जारी रखेंगे. साथ ही वह अपने विज्ञापन भी जारी रखेंगे. गांगुली ने कहा, 'मैं दादागीरी (बंगाली टीवी शो) और विज्ञापन करना जारी रखूंगा, बाकी सभी चीजें रोक दूंगा. कमेंट्री, आलेख लिखना और आईपीएल.. मैं यह सब बंद कर दूंगा. मैंने दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ दिया है और उन्हें यह बात बता दी है. यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है और मेरे लिए पहला काम शीर्ष परिषद का गठन करना होगा.'

गांगुली का आईएसएल टीम एटीके में मालिकाना हक है. गांगुली ने कहा है कि हालिया दौर में उनकी एटीके में बात नहीं हुई है, लेकिन वह जल्द ही बात करेंगे.