Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए ऋषभ पंत, ये भारतीय बल्लेबाजी के साथ ही निभाएगा विकेटकीपर की जिम्मेदारी

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट की अन्तिम एकादश से युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की छुट्टी कर दी गई है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली बनाएंगे ये विश्व रिकॉर्ड

अब इस मैच में उनके स्थान पर ऋद्धिमान साहा बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे। इस बात का ऐलान खुद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के एक दिन पूर्व की कर दिया है।

ऐसा हुआ तो बीच में ही छोडऩा पड़ेगा रवि शास्त्री को मुख्य कोच का पद

पंत के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साहा को अपनी अन्तिम एकादश में शामिल करने का ऐलान किया है।

इसके साथ ही यह तय हो गया है कि साहा लगभग 22 महीने बाद भारतीय टीम की ओर से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। इस मैच के लिए भारतीय टीम में ऑलराउंडर रविचन्द्रन अश्विन की भी वापसी हुई है।

साहा ने भारतीय टीम की ओर से 32 टेस्ट मैचों की 46 पारियों में उन्होंने 30.63 के औसत से 1164 रन बनाए हैं। हालांकि इस दौरान वह टेस्ट में अभी एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। जबकि पंत 11 टेस्ट मैचों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

भारत की अन्तिम एकादश : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।