Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित के बतौर ओपनर अच्छे प्रदर्शन से इन चार क्रिकेटरों का खतरे में पड़ा टेस्ट करियर

खेल डेस्क। बतौर ओपनर अपने पहले ही टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रोहित शर्मा ने भारतीय टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज के लिए दावेदारी कर रहे चार क्रिकेटरों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

अब विराट कोहली ने तोड़ दिया न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाला देश बना भारत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने दोनों पारियों में शतकीय पारी खेल ओपनर के रूप में फिलहाल अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा ने 176 और दूसरी पारी में 127 रन की शतकीय पारियां खेली। उनके इस प्रकार प्रकार के प्रदर्शन से चार सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन, मुरली विजय, पृथ्वी शॉ और केएल राहुल का टेस्ट करियर खतरे में पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

पहले टेस्ट में मोहम्मद शमी ने बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड

इस चारों ही बल्लेबाजों को भारतीय टीम में ओपनिंग करने की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई है।