Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फेडरर सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा करने उतरेंगे

पेरिस
 स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (Roger Federer) ने सोमवार को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में खेलने की घोषणा की। पूर्व नंबर एक टेनिस स्टार अपने देश की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करने का इरादा लेकर टेनिस कोर्ट पर उतरेंगे।

रिकॉर्ड 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके फेडरर ने कहा, "कुछ समय से मैं अपनी टीम के साथ 2020 में विंबलडन के बाद और यूएस ओपन से पहले क्या करना चाहिए इसको लेकर चर्चा कर रहा था। अंत में मेरे दिल ने कहा कि मुझे फिर से ओलंपिक गेम्स में खेलना चाहिए।"