Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

द हंड्रेड लीग के लिए खिलाड़ियों की निलामी शुरू, गेल और मलिंगा को किसी ने नहीं खरीदा

स्पोर्ट्स डेस्क। जल्द ही इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे 100 गेंदों के टूर्नामेंट 'द हंड्रेड' लीग के लिए खिलाड़ियों की निलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस निलामी की सबसे बड़ी बात ये रही की इसमें अफगानिस्तान के 21 वर्षीय स्पिनर राशिद खान सबसे पहले चुने जाने वाले खिलाड़ी बने। उन्हें ट्रेंट रॉकेट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। राशिद इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में शुमार हैं और टी-20 फॉर्मेट में वह लगातार बेहतरीन गेंदबाजी करते आ रहे हैं। इंडियन प्रीमीयर लीग में वह सनराईजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। हाल ही में वह अफगानिस्तानी टीम के कप्तान बने हैं।

सलमान ने ट्वीट कर दिया फैंस को गिफ्ट, लिखा, "आप ने पूछा था ना, 'दबंग 3' के बाद क्या...? ये लो जवाब...ईद राधे की !

पहले दिन कि निलामी में चौंकाने वाली बात यह रही की टी-20 के किंग कहे जाने वाले धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने क्रिस गेल के प्रतियोगिता में नहीं चुने जाने से काफी हैरान है, उन्होंने कहा कि लोग गेल को खेलते हुए देखना बहुत पसंद करते हैं, उन्हें इस लीग का हिस्सा जरूर होना चाहिए था। गेल के साथ श्रीलंका के 37 वर्षीय तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और कगिसो रबाडा को भी अपनी टीम में शामिल करने में किसी ने भी रुची नहीं दिखाई।

सनी देओल ने गुपचुप तरीके से करी थी 'विदेश' में शादी, जब उनकी गर्लफ्रेंड को पता चला तो...

द हंड्रेड लीग 100 गेंदों की एक प्रोफेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट है। जिसका आयोजन जुलाई 2020 में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा इंग्लैड एंड वेल्श में किया जाएगा। इस लीग में शहरों के हिसाब से आठ फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी और उनमें से हर कोई एक पुरुष और एक महिला टीम को टूर्नामेंट में उतारेगा।

मरी हुई बेटी को दफनाने गया था व्यक्ति, श्मशान में गड्ढा खोदते वक्त घड़े में मिली जिंदा बच्ची ...तो ये है दुनिया का सबसे बड़ा कछुआ, जिसका वजन है करीब 700 किलो, देखे : Video सनी देओल ने गुपचुप तरीके से करी थी 'विदेश' में शादी, जब उनकी गर्लफ्रेंड को पता चला तो... इस शख्स ने नाबालिक से संबंध बनाने के लिए, वो किया जो आप सोच भी नहीं सकते