खेल डेस्क। दुनिया के महान क्रिकेटरों में शूमार सचिन तेंदुलकर ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि उनके कई रिकॉर्ड तो टूट चुके हैं, लेकिन जो नहीं टूटे हैं उनमें से कुछ को तोडऩा तो किसी भी क्रिकेटर के लिए आसान काम नहीं होगा।
रोहित के बतौर ओपनर अच्छे प्रदर्शन से इन चार क्रिकेटरों का खतरे में पड़ा टेस्ट करियर
आज हम सचिन के जीवन से जुड़ी ऐसी सच्चाई का खुलासा करने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही जानते होंगे। भारत का यह पूर्व महान क्रिकेटर एक बार मौत के मुंह से बाल बाल बच गया था। यह बड़ा हादसा उस समय होते होते बचा जब वह केवल 11 साल की उम्र में ही लोकल ट्रेन से घर जा रहे थे। उस दिन उन्होंने अपने साथियों के साथ अभ्यास किया फिर लंच और बाद में सब फिल्म देखने गए।
अब विराट कोहली ने तोड़ दिया न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाला देश बना भारत
सचिन ने जल्द ही घर पहुंचने के चक्कर में पुल की जगह पटरी पार कर प्लेटफॉर्म जाने का निर्णय लिया। जब सचिन पटरियां पार कर रहे थे तो उसी समय सामने से ट्रेन आ गई। सचिन डर कर अपने किट के साथ जमीन पर झुक गए। सचिन तेंदुलकर ने इस घटना की जानकारी देकर बताया कि आज भी इस घटना की याद आने पर उनके रौंगटें खड़े हो जाते हैं।