लगातार हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद से कप्तानी छिनी जा सकती हैं. हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 'संजीवनी टुडे' नेएक स्पोर्ट वेबसाइट के हवाले से इस बारे में एक वृत्त प्रकाशित किया हैं जिसके अनुसार अगले सप्ताह सरफराज अहमद और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बैठक होने वाली हैं. इस बैठक में सरफराज अहमद से कप्तानी छोड़ने के बारे में कहा जा सकता हैं.
इस साल विश्व कप में पाकिस्तान की लगातार हार के बाद सरफराज अहमद को पाकिस्तानी क्रिकेट शौकिनों के रोष का सामना करना पड़ा था. सोशल मीडिया में सरफराज अहमद को बुरा-भला कहा गया था. इसके बावजूद सरफराज अहमद को विश्व कप के बाद भी पाकिस्तानी टीम के कप्तान के पद पर बरकरार रखा गया था.
पाकिस्तान में हाल ही में संपन्न हुई टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान को श्रीलंका से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद फिर पाकिस्तानी क्रिकेट शौकिनों का गुस्सा फूट पड़ा हैं. कराची में सरफराज अहमद के पोस्टर को फाड़ कर फेंक दिया गया था.
कुछ जानकारों का मानना है नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टूर्नामेंट तक सरफराज अहमद को कप्तानी के पद पर बरकरार रखा जा सकता हैं. पीसीबी के बैठक में सिर्फ उनसे कप्तानी के बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं.
Herald